मेंढक का जीवन चक्र: परिपूर्ण जानकारी |life cycle of frog in hindi|

विज्ञान से संबधित तथ्यों के बारे मे जितना भी जाना जाये उतना ही कम है, जीवो का अध्ययन अपने आप मे विस्तृत व सघन है, इसकी शाखाएं बहुत विस्तृत है| इसके अंतर्गत मेढ़क का जीवन चक्र परिपूर्ण जानकारी के बारे मे अध्ययन करेंगे जिससे जीवो को समझना व जानना आसान हो जायेगा|

तथा मेंढक के जीवन से सबंधित तथ्यो के बारे मे रोचक जानकारी प्राप्त होगी,जिससे जीवो के प्रति रूचि रखने वाले के लिए उपयोगी सिद्ध होगी, इसके आलावा मेढ़क के व्यवहार तथा उसके पोषण के बारे मे भी जानकारी प्राप्त होगी|

मेंढक क्या है? ( what is frog )

मेंढक पत्ते की सतह पर बैठा हुआ

यह उभयचर प्राणी है,मेंढक का त्वचा चिकना तथा चिपचिपा होता है,मेढ़क के त्वचा से म्यूकस (mucus) नामक रसायन का स्राव होता है,जो शरीर कि त्वचा को नम बनाये रखते है,तथा जीवाणुओं से रक्षा करते है|

मेंढक मे श्वसन प्रक्रिया फेफड़े के माध्यम से होता है|तथा चतुष्पद (fore limb and hind limb)पाया जाता है,जो जमीन पर फुदकने (कूदने) मे प्रयुक्त किया जाता है,चतुष्पद के निचले सतह पर झिल्ली नुमा सरंचना पायी जाती है,जो जल मे तैरने मे मदद करता है |

इसका जीवन काल बहुत छोटा होता है, इसकी जीभ अपने शिकार को पकड़ने के लिए अनुकूलित होते है|शिकारियों से बचने के लिए मेंढक वातावरण के प्रति अनुकूलित होते है |

पूरी दुनिया मे मेंढक कि बहुत सी प्रजातिया पाये जाते है,जिसके आकार,रंग,तथा बाह्य सरंचना भिन्न होते है|

मेंढक कहा रहते है? (Where leave frog)

यह उभयचर प्राणी है, अर्थात यह जल और थल दोनों जगह रह सकते है,यह ठण्डे खून वाले वाले होने के कारण मेढ़को को अपना तापमान नियंत्रित करने के लिए उपर्युक्त व्यवहार प्रक्रिया अपनाने पड़ते है, गर्म करने के लिये वे गर्म सतह या धुप मे जा सकते है|अक्सर मेढ़क दलदली स्थल पर दिखाई देता है|

मेंढक कि विभिन्न प्रजातियां दुनिया के भिन्न क्षेत्रो मे व्याप्त है,जिनमे भिन्नता देखने को मिलती है,

मेंढक का भोजन क्या है? (What is food of frog)

आमतौर पर वयस्क मेंढक मांसाहारी होता है, यह भोजन के रूप मे आर्थोपोडा (कीड़े,तितलियाँ,टिढ्ढे)व मोलस्क (घोंघा), स्लग आदि को खाते है|टेडपोल आमतौर पर शैवाल, डायटम को खाते है,

मेंढक के जीवन चक्र के बारे मे (about life cycle of frog)

इसे निम्न बिन्दुओ के अन्तर्गत समझेंगे :-

मेंढक का जीवन चक्र क्या है? (What is life cycle of frog )

मेंढक का जीवन काल विभिन्न प्रावस्थाओ से होकर गुजरता है,अर्थात फीमेल मेढ़क के द्वारा अण्डे दिये जाते है,जिसे नर मेढ़क के शुक्राणुओं के द्वारा निषेचित किया जाता है, मेंढक मे बाह्य निषेचन कि प्रक्रिया पायी जाती है,अण्डे विकसित होकर टेडपोल मे परिवर्तित हो जाते है,जो पूँछ युक्त मछली के सामान दिखाई देते है|इसके पश्चात टेडपोल विकसित होकर फ्रॉगलेट (froglet)के रूप मे बदल जाते है, जिसके चतुष्पद, फेफड़े विकसित हो चुके होते है, ततपश्चात पूर्ण मेढ़क मे विकसित होता है| इसी तरह मेंढक का जीवन चक्र चलता रहता है |

मेंढक का जीवन चक्र

मेंढक के जीवनकाल के चरण ( life stages of frog )

मेंढक का जीवनकाल निम्न चरणों मे पूरा होता है :-

1.अण्ड प्रावस्था (egg stage )

निषेचित अण्डे

मेंढक के भ्रूण (अण्डे) आमतौर पर जिलेटिनस (jelly) पदार्थ के कई परतो से घिरे होते है,भ्रूण इसी आवरण के अंदर विकसित होते है,इस अवस्था का अवधिकाल भिन्न प्रजातियों मे भिन्न होते है|

इसी अवस्था मे अण्डे विभिन्न प्रकार के आपदा जैसे :-बाढ़, मौसम मे परिवर्तन,बीमारियों तथा शिकारियों तथा परभक्षियो के कारण नष्ट हो जाते है,बाकि बचे हुए अण्डे विकसित होते है,और दूसरे चरण मे प्रवेश करते है|भिन्न प्रजातियों के मेंढक के अंडे कि आकृति तथा रंग भिन्न होते है|

2.टेडपोल (tedpol stage)

खाने कि खोज घूमते हुए टेडपोल

यह मेढ़क के जीवनकाल का दूसरा चरण है,अंडे से निकलने का पश्चात लार्वा को टेडपोल कहा जाता है,लार्वा अंडे से निकलते ही उसे(जिलेटिनस से बने आवरण) खा जाते है,इसका शरीर आमतौर पर अंडाकार तथा लंबवत पूँछ युक्त होता है, मेढ़क टेडपोल अवस्था मे पूर्ण रूप से जलीय जीव होते है, टेडपोल मे साँस लेने के लिए गिल्स (पहले आंतरिक गलफड़े तथा बाद मे बाह्य गलफड़े )तथा,मछली के सामान तैरने के लिए लंबवत पूँछ तथा पँख (fin) पाये जाते है |

टेडपोल आमतौर पर शाकाहारी ही होते है,जो शैवाल तथा उसके साथ ही गलफड़े के माध्यम से छन कर आये हुए डायटम भी शामिल होते है|लेकिन कुछ प्रजातियों मे टेडपोल अवस्था से ही मांसाहारी होते है,कीड़े,छोटे टेडपोल तथा छोटी मछलियों को खाते है|

कुछ ऐसे भी टेडपोल होते है,जो इस प्रावस्था मे शिकारियों के द्वारा खा लिए जाते है,तथा कुछ प्रजातियां विषैले होते है,और अपनी रक्षा शिकारियों से करते है|

3.फ्रॉगलेट प्रावस्था(froglet stage)

Froglet पत्ती के आधार पर बैठा हुआ

मेंढक के जीवनकाल के तीसरे चरण मे फेफड़े,अग्र व पश्च पाद (fore and hind limb) तथा अन्य अंगो के विकास होने लगते है,अब इसे froglet कहा जाता है|पँख विलुप्त हो जाते है,तथा पूँछ स्पष्ट रूप से दिखाई देते है,इसके भोजन वयस्क मेढ़क के सामान ही होते है|

4.वयस्क प्रावस्था (Adult stage )

वयस्क मेंढक फुदकता हुआ

इस प्रावस्था मे मेंढक पूर्ण रूप से विकसित हो चूका होता है,स्थल मे रह सकता है,या जल मे रह सकता है|लगभग सभी प्रजातियों के वयस्क मेंढक मांसाहारी होते है,अकशेरुकी जीवो का शिकार करते है,जिनमे आर्थोपोड्स (कीड़े),मोलस्क (घोंघे),तथा स्लग शामिल होते है|

कुछ बड़े मेंढक अन्य छोटे मेंढक तथा छोटी मछलियों को खा जाते है|मेंढक अपने शिकार को पकड़ने के लिए अपने चिपचिपी जीभ का प्रयोग करते है|तथा कुछ मेढ़क आंशिक रूप से शाकाहारी होते है|इस प्रकार यह चक्र चलते रहता है|इस तरह मेढ़क के सामान तितलियों के जीवन चक्र मे भी चार चरण होते है |

मेंढक का व्यवहार

मेढ़को कि बहुत सी प्रजातियों मे पेरेंटिंग केयर (माता -पिता के द्वारा संतानो कि देखभाल) व्यवहार पाये जाते है,तथा उसका देखभाल मेढ़को के विकसित होने तक किया जाता है|

उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी|इस आर्टिकल के माध्यम से मेढ़क के जीवन से संबधित तथ्यो जैसे मेढ़क के जीवन चक्र,पोषण,व्यवहार के बारे मे जानकारी उपलब्ध कराई गयी|

इस आर्टिकल से संबधित कुछ और नया जानना चाहते है,तो अपनी सकारात्मक राय दे सकते है,

आर्टिकल अच्छा लगा तो आगे भी social network site पर sare कीजिये ताकि जिस लोगो को जीवो से संबधित जानकारियों कि आवश्यकता हो उन तक पहुँच सके,उनको इसका लाभ मिल सके|

आर्टिकल से संबधित किसी भी प्रकार कि जानकारी के लिए नीचे comment कीजिये|

Related post

दीमक का जीवन चक्र [life cycle of termites in Hindi ]

मकड़ी का जीवन चक्र [life cycle of spider in Hindi ]

मच्छर का जीवन चक्र [life cycle of mosquito in Hindi ]

मधुमक्खी का जीवन चक्र [life cycle of Honey bee in Hindi ]

कोबरा साँप का जीवन चक्र [life cycle of cobra in Hindi ]

तितली का जीवन चक्र [life cycle of butterfly in Hindi ]

13 thoughts on “मेंढक का जीवन चक्र: परिपूर्ण जानकारी |life cycle of frog in hindi|”

  1. बेहतर और सही तरीका आप के द्वारा दिया गया…. अच्छा लगा

  2. It will be useful for those who want to know about animals.
    I really liked this information. 👍👍

  3. मेढ़क के बारे में यह जानकारी वाकई जीवो के प्रति रुचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी है.
    आपका ब्लॉग बहुत अच्छा है mam

  4. मेढक के बारे मे जानकारी प्राप्त कर के अच्छा लगा

Leave a Comment