दुनिया की सबसे ज्यादा खतरनाक चींटी कौन सी है?

दुनिया की सबसे ज्यादा खतरनाक चींटी का नाम बुलडॉग चींटी (bulldog ant) है, इसका वैज्ञानिक नाम (Myrmecia pyriformis) है, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बुलडॉग चींटियों को दुनिया की सबसे खतरनाक चींटियों के रूप में शामिल किया गया है|

Contents

बुलडॉग चींटी के बारे में सामान्य जानकारी

बुलडॉग चीटियों की लगभग 90 प्रजातियां है| उसके जबड़े लंबे व पतले तथा आंखें बड़ी होती है, उसके मैंडीबल्स (mandibles) सीधे व लंबे होते है, तथा सिर के सामने में स्थित होता है, मैंडीबल्स गहरे लाल रंग की होती है|

अधिकांश प्रजातियों के उदर व सिर चमकीले नारंगी या लाल रंग होते है, उदर काले-भूरे रंग के भी हो सकते है, उनके पास जहर से भरा एक डंक होता है, जो उनके उदर में गैस्टर (बल्बनुमा पश्च भाग) की नोक पर स्थित होता है|

बुलडॉग चींटियों का जीवनकाल चार चरणों से होकर गुजरता है, यह 8 से 10 सप्ताह तक जीवित रह सकते है|

बुलडॉग चींटी
बुलडॉग चींटी

दुनिया की सबसे खतरनाक चींटी कहां पायी जाती है?

यह चींटी आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया के तटीय क्षेत्रों में पायी जाती है, यह भूमिगत विशाल सुरंग बनाकर निवास करते है|

चींटी का आकार

बुलडॉग चींटियां (Myrmecia pyriformis) आकार में बड़ी होती है, यह लगभग 8 मिमी से 40 मिमी (0.31 से 1.57 इंच) तक लंबे हो सकते है, मादा 26 मिमी (1.0 इंच) बड़ी हो सकती है, जबकि नर केवल 18 से 20 मिमी (0.71 से 0.79 इंच) तक बढ़ते है|

उसका वजन लगभग 0.015 ग्राम हो सकता है, रानी व श्रमिक चींटियाँ एक ही आकार की होती है|

बुलडॉग चींटियां क्या खाती है?

यह आमतौर पर शहद और पौधों के रस पर निर्भर होते है, इसके अलावा यह दूसरे कीड़ों का भी शिकार करते है|

इन चींटियों का अक्सर अन्य जीवों जैसे पक्षियों, ततैया और मकड़ियों द्वारा शिकार किया जाता है|

चींटी का व्यवहार

  • यह बहुत आक्रामक व तेज गति वाले होते है, और हमेशा सतर्क रहते है, अपने आवास की रक्षा के लिए एक ही समय में अपने डंक और जबड़ों का एक साथ प्रयोग करते है|
  • यह चींटियां स्वतंत्र रूप से काम करती है, और रानी चींटी भी अपना भोजन स्वयं ढूंढती है|
  • बुलडॉग चींटियां बहुत चालाक होती है, और जब उन्हे खतरा होता है, तो वे अपने घोंसलों के वैकल्पिक रास्ते से हमलावरों पर हमला करती है|
  • चींटी अपने लंबे, दांतेदार जबड़े तथा कांटेदार डंक से शिकार करती है|
  • ग्रीष्म ऋतु के दौरान दिन के समय में बुलडॉग चींटियां अधिक सक्रिय होती है, सर्दियों के दौरान यह जमीन की गहराई में चले जाते है, इसे केवल दिन के समय ही देखा जा सकता है|
  • इन चींटियों की दृष्टि विकसित होती है, और वह 1 मीटर की दूरी से अपने दुश्मनों को देखने में सक्षम होती है|
  • यह अपने जहर का इस्तेमाल एनाफिलेक्टिक (anaphylactic) शॉक देने के लिए करते है, जो पीड़ितों को मार सकता है| उसके विष का असर मनुष्यों में त्वचा की एलर्जी और कभी-कभी मृत्यु का कारण बन सकता है|
  • इन चींटियों के दो जोड़ी जबड़े होते है :– एक जोड़ी जबड़े का उपयोग भोजन चबाने के लिए करते है| और दूसरे जोड़ी जबड़े का उपयोग वस्तुओं को ले जाने के लिए करते है|

चींटी की डंक का जीवों पर प्रभाव

चींटी के द्वारा प्रवेश कराया गया विष का दुष्प्रभाव निम्न प्रकार से जीवों पर दिखाई दे सकता है :-

  • उसका विष बहुत ही घातक होता है, उसके विष का असर लगभग 15 मिनट में ही जानलेवा हो सकता है|
  • डंक बहुत शक्तिशाली है, जो संवेदनशील मनुष्यों के लिए जलन के साथ तेज दर्द कई मिनटों तक रह सकता है|
  • लंबे समय तक ऊतक के प्रति असंवेदनशीलता का कारण बन सकता है|
  • पीड़ितों को एलर्जी, हृदय गति में वृद्धि और निम्न रक्तचाप जैसे लक्षणों का कारण बन सकती है| तथा पीड़ित की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रभावित कर सकता है|

आखरी सोच

इस प्रकार इस आर्टिकल में दुनिया की सबसे खतरनाक बुलडॉग चींटी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया गया है, साथ ही उनके आवास, आहार के बारे मे भी जानकारी दिया गया है|

आशा है कि आर्टिकल पसंद आया होगा, और उचित जानकारी प्राप्त हुआ होगा, तथा आपके लिये उपयोगी साबित हुआ होगा|

अगर आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे social network site पर share करे,ताकि दुसरो को भी इसका profit मिल सके|

आर्टिकल से संबधित अच्छी जानकारी जानने के लिये अपनी सकारात्मक राय दे सकते है|

आर्टिकल से संबधित किसी प्रकार कि जानकारी के लिए नीचे comment करे|

Leave a Comment